57th International Film Festival of India 2026
20 – 28 Nov 2026

इफ्फी 2026 में भारत और स्पेन ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग के नए रास्ते तलाशे

प्रविष्टि तिथि: 21 NOV 2026 9:22PMby PIB Delhiरिलीज़ आईडी: 2339828Views: 18

भारत और स्पेन मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए नए रास्ते तलाश रहे हैं। इस संबंध में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण समझौते को अपडेट करने और वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) के माध्यम से सहयोग का विस्तार करने पर चर्चा हुई। यह पहल ऐसे समय में हो रही है जब स्पेन, भारत के 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में सम्मानित देश के रूप में भाग ले रहा है।

इस बारे में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (प्रसारण) श्री पृथुल कुमार ने मंत्रालय और इंडिया सिने हब (आईसीएच) के अधिकारियों के साथ गोवा में स्पेन के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक की। स्पेन के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्पेन के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत स्पेनिश इंस्टीट्यूट ऑफ सिनेमैटोग्राफी एंड ऑडियोविजुअल आर्ट्स (आईसीएए) की महानिदेशक सुश्री मार्टा सेरानो ने किया।

यह चर्चा मुख्य रूप से फिल्म और ऑडियो-विजुअल निर्माण के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के अवसरों पर केंद्रित रही। इसमें एक अपडेटेड सह-निर्माण ढांचे पर भी बात हुई, जो दोनों देशों के रचनात्मक उद्योगों के बीच बेहतर सहयोग को बढ़ावा दे सकता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/WhatsAppImage2026-11-21at9.07.37PM_20261121212640_5de9c7.jpeg

भारत और स्पेन के बीच ऑडियोविज़ुअल सह-निर्माण समझौता 2012 में हुआ था। इस समझौते को अपडेट करने पर हो रही चर्चा का मकसद फिल्म और ऑडियोविज़ुअल निर्माण के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के ढांचे को मजबूत करना है। स्पेन की ओर से प्रस्तावित इस ढांचे में फिक्शन, एनीमेशन और डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ टेलीविज़न सीरीज़ और फिल्मों में सहयोग की भी परिकल्पना की गई है।

इफ्फी 2026 में सम्मानित देश के रूप में स्पेन की भागीदारी, समकालीन स्पेनिश सिनेमा को प्रदर्शित करने और भारतीय तथा स्पेनिश फिल्म उद्योगों के बीच पेशेवर जुड़ाव को बढ़ावा देने का एक अवसर प्रदान करता है। यह महोत्सव 20 से 28 नवंबर, 2026 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।

20 से 24 नवंबर, 2026 तक पणजी में आयोजित होने वाला वेव्स फिल्म बाज़ार का 20वां संस्करण, दोनों देशों के ऑडियोविज़ुअल उद्योगों के बीच बातचीत के लिए एक और मंच प्रदान करता है। स्पेनिश कार्यक्रम में 22 नवंबर को एक विशेष स्पेनिश दिवस शामिल है, जिसमें एक इंडस्ट्री पैनल होगा और दोनों देशों के पेशेवरों के बीच बातचीत के अवसर मिलेंगे।

ये चर्चाएं ऑडियोविज़ुअल सहयोग को मजबूत करने तथा सह-निर्माण, रचनात्मक सहयोग और पेशेवर आदान-प्रदान के लिए अधिक अवसर पैदा करने में भारत और स्पेन की साझा रुचि को दर्शाती हैं।

IFFILOID के बारे में यहाँ पढ़ें: https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

* * *

पीके/केसी/आरटी/एनएस/डीए


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #IFFI2026 and #StoriesWithoutBorders. Tag us @pibindia on Instagram and @PIB_India on X, and we will help amplify your festival moments!

For accredited journalists, critics, bloggers, and vloggers seeking 1-on-1 interviews with filmmakers and festival juries, write to us at:
iffi.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


Official Release ID: 2339828
•
Media Centre: Goa
•
Festival Dates: Nov 20 – 28, 2026