57th International Film Festival of India 2026
20 – 28 Nov 2026

एनएफडीसी और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने वेव्स बाजार के माध्यम से मौलिक कंटेंट की खोज के लिए साझेदारी की


वेव्स बाजार × एसपीएनआई कंटेंट क्रिएटर सबमिशन पहल के तहत पांच भाषाओं में मौलिक फिक्शन और नॉन-फिक्शन अवधारणाएं आमंत्रित

प्रविष्टि तिथि: 22 NOV 2026 1:50PMby PIB Delhiरिलीज़ आईडी: 2339920Views: 36

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने आज गोवा में 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ़्फी) में वेव्स बाजार × एसपीएनआई कंटेंट क्रिएटर सबमिशन पहल शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इस पहल के तहत देशभर के लेखकों, रचनाकारों और प्रोडक्शन हाउस को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और बांग्ला में मौलिक फिक्शन और नॉन-फिक्शन अवधारणाएं एसपीएनआई के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/WhatsAppImage2026-11-22at1.43.12PM_20261122140644_901d8d.jpeg

फिक्शन सीरीज, प्रीमियम टीवी+ कंटेंट, रियलिटी शो, गेम और प्रतियोगिता प्रारूपों, प्रतिभा-आधारित कार्यक्रमों तथा अन्य गैर-पटकथा अवधारणाओं सहित विभिन्न प्रारूपों में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। चयनित आवेदकों को विचारार्थ और संभावित विकास के लिए एसपीएनआई के समक्ष अपनी अवधारणाएं प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में, एनएफडीसी का उद्योग मंच वेव्स बाजार रचनात्मक प्रतिभाओं को भारत के मीडिया और मनोरंजन पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न हितधारकों से जोड़ता है। इस सहयोग का उद्देश्य मौलिक कथा-कथन के अवसरों का विस्तार करना, विशेष रूप से क्षेत्रीय बाजारों से आने वाली प्रतिभाओं के लिए, और विविध आवाजों एवं दृष्टिकोणों को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाना है।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के अवसर पर एनएफडीसी के अध्यक्ष श्री जी. कृष्णकुमार ने कहा, “इफ़्फी सिनेमा और इसे संभव बनाने वाले लोगों का उत्सव है। यह दुनिया भर की कहानियों, संस्कृतियों और रचनात्मक आवाजों को एक साथ लाता है। फिल्मों और आवाजों की विविधता ही इस संस्करण को विशेष बनाती है। ‘सीमाओं से परे कहानियां’ विषयवस्तु सिनेमा की भावना को खूबसूरती से अभिव्यक्त करती है।”

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/WhatsAppImage2026-11-22at1.43.21PM_20261122140716_2a9be2.jpeg

एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक श्री धीरज सिंह ने कहा, “वेव्स बाजार रचनात्मक प्रतिभाओं और उद्योग के बीच सार्थक संपर्क स्थापित करने का काम निरंतर कर रहा है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ यह सहयोग लेखकों, रचनाकारों और प्रोडक्शन हाउस के लिए विभिन्न भाषाओं और प्रारूपों में मौलिक अवधारणाएं प्रस्तुत करने के नए अवसर खोलता है।”

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री गौरव बनर्जी ने कहा, “देशभर में अपार रचनात्मक प्रतिभा है और ऐसे विचार भी हैं, जिन्हें हमेशा स्थापित मंचों तक पहुंचने का अवसर नहीं मिल पाता। वेव्स बाजार के माध्यम से एनएफडीसी के साथ हमारी यह साझेदारी लेखकों और रचनाकारों के लिए विभिन्न भाषाओं और प्रारूपों में अपनी मौलिक अवधारणाएं हम तक पहुंचाने के अधिक अवसर सृजित करने की दिशा में एक कदम है। हम दर्शकों के लिए नए दृष्टिकोणों और प्रभावशाली विचारों को खोजने के लिए उत्सुक हैं।

एनएफडीसी वेव्स बाजार पोर्टल (https://wavesbazaar.com) के माध्यम से प्रविष्टियों का प्रबंधन करेगा और पारस्परिक रूप से सहमत मानदंडों के आधार पर प्रविष्टियों की प्रारंभिक सूची तैयार करेगा। चयनित आवेदकों को एसपीएनआई के समक्ष अपनी अवधारणाएं प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/WhatsAppImage2026-11-22at1.45.52PM_20261122140735_84226d.jpeg

इफ़्फीलॉयड यहां पढ़ें: https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

***

पीके/केसी/आरटी/पीके


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #IFFI2026 and #StoriesWithoutBorders. Tag us @pibindia on Instagram and @PIB_India on X, and we will help amplify your festival moments!

For accredited journalists, critics, bloggers, and vloggers seeking 1-on-1 interviews with filmmakers and festival juries, write to us at:
iffi.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


Official Release ID: 2339920
•
Media Centre: Goa
•
Festival Dates: Nov 20 – 28, 2026