57th International Film Festival of India 2026
20 – 28 Nov 2026

सिनेमा भावनाओं की सार्वभौमिक भाषा के ज़रिए मानवता को जोड़ता है: कार्ला सोफिया गस्कॉन


प्रसिद्ध अभिनेता ने इफ्फी मास्टरक्लास 'स्टेजेस अक्रॉस बॉर्डर्स' में अभिनय कला पर अपने विचार साझा किए

प्रविष्टि तिथि: 22 NOV 2026 3:01PMby PIB Delhiरिलीज़ आईडी: 2339922Views: 36

प्रसिद्ध अभिनेत्री कार्ला सोफिया गस्कॉन ने आज गोवा में 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में 'स्टेजेस अक्रॉस बॉर्डर्स' नामक एक विशेष मास्टरक्लास के दौरान कहा कि सिनेमा भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमाओं से परे है, जो मानवीय भावनाओं की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से लोगों को जोड़ता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/DSC00040.JPG(1)_20261122150547_e98250.jpeg

जुनून और समर्पण के महत्व पर जोर देते हुए, गस्कॉन ने उभरते कलाकारों को खुद पर विश्वास रखने, अपनी विशिष्टता को अपनाने और अपने काम के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एक बेहतरीन अभिनय देने के लिए अपने पेशे से सच्चा लगाव होना बहुत जरूरी है।

अभिनय के प्रति अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए, उन्होंने बताया कि वह हर किरदार में पूरी तरह से डूब जाती हैं और स्क्रीन पर वास्तविकता लाने के लिए गहरी भावनात्मक जुड़ाव का सहारा लेती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें लीक से हटकर और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना पसंद है। उन्होंने कहा कि अपने निजी अनुभवों से बिल्कुल अलग किरदारों को निभाने से रचनात्मक खोज, कलात्मक विकास और खुद को बेहतर ढंग से जानने के अवसर मिलते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/DSC00011.JPG_20261122150611_6b7bf4.jpeg

अभिनय को चुनौतियों और नई खोजों की एक निरंतर यात्रा बताते हुए, गस्कॉन ने इस बात पर जोर दिया कि हर किरदार एक नए नजरिए और अलग तरह के दृष्टिकोण की मांग करता है। उन्होंने सिनेमा को एक ऐसी वैश्विक भाषा के रूप में वर्णित किया, जो लोगों को उनकी भौगोलिक या सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से परे, मानवीय भावनाओं के जरिए एक-दूसरे के करीब लाती है।

फिल्म निर्माण की सामूहिक प्रकृति को रेखांकित करते हुए, उन्होंने क्रिएटिव टीम के हर सदस्य के योगदान को सराहा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक फिल्म का स्वरूप अंततः उसे बनाने वालों की सामूहिक सोच और प्रयासों से ही तय होता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/DSC00079.JPG_20261122150637_945423.jpeg

इस मास्टरक्लास ने उभरते कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और सिनेमा प्रेमियों को रचनात्मक प्रक्रिया, अभिनय की बारीकियों और फिल्म निर्माण की सामूहिक कला के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

IFFILOID के बारे में यहाँ पढ़ें: https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

***

पीके/केसी/आरटी/एनएस


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #IFFI2026 and #StoriesWithoutBorders. Tag us @pibindia on Instagram and @PIB_India on X, and we will help amplify your festival moments!

For accredited journalists, critics, bloggers, and vloggers seeking 1-on-1 interviews with filmmakers and festival juries, write to us at:
iffi.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


Official Release ID: 2339922
•
Media Centre: Goa
•
Festival Dates: Nov 20 – 28, 2026