प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 22 NOV 2026 10:50PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया;

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पीएमएनआरएफ  से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी: PM @narendramodi

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/आरके / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2340155) आगंतुक पटल : 16
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English