प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की सभ्यतागत विरासत की वैश्विक सांस्कृतिक विमर्श को आकार देने में बढ़ती भूमिका को रेखांकित करने वाला लेख साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 25 NOV 2026 1:37PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का एक लेख साझा किया। इस लेख में वैश्विक सांस्कृतिक विमर्श को आकार देने में भारत की सभ्यतागत विरासत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया गया है।

श्री शेखावत ने पहले एससीओ सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फ़ोरम और इंद्रप्रस्थ कम्यूनिक का उल्लेख किया जो सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए एक रूपरेखा प्रस्तुत करती है। इसमें इस बात पर भी प्रकाश डाला गया है कि भारत अपनी समृद्ध सभ्यतागत परंपराओं को विरासत संरक्षण, सांस्कृतिक अनुसंधान, नवाचार और रचनात्मक उद्यमों के माध्यम से किस प्रकार व्यापक वैश्विक दर्शकों तक पहुंचा सकता है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

“वैश्विक सांस्कृतिक विमर्श को आकार देने में भारत की सभ्यतागत विरासत की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (@gssjodhpur) ने पहले एससीओ सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फ़ोरम और इंद्रप्रस्थ कम्यूनिक के बारे में लिखा है, जो सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत करती है।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला है कि भारत विरासत संरक्षण, सांस्कृतिक अनुसंधान, नवाचार और रचनात्मक उद्यमों के माध्यम से अपनी समृद्ध सभ्यतागत परंपराओं को व्यापक वैश्विक दर्शकों तक कैसे पहुंचा सकता है।”

https://indianexpress.com/article/opinion/columns/sco-civilisational-dialogue-forum-lets-create-spaces-where-civilisations-engage-with-dignity-10977257/lite/

****

पीके/केसी/आरटी/एचएन/एम


(रिलीज़ आईडी: 2341165) आगंतुक पटल : 18
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Telugu