57th International Film Festival of India 2026
20 – 28 Nov 2026

20वें वेव्स फिल्म बाजार में 54 देशों के 2,288 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया


सह-निर्माण बाजार में 220 बी2बी बैठकें हुईं; 14 एमओयू और समझौते अंतिम चरण में हैं

प्रविष्टि तिथि: 25 NOV 2026 8:41PMby PIB Delhiरिलीज़ आईडी: 2341695Views: 13

20वें वेव्स फिल्म बाजार में 54 देशों के 2,288 प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें 471 खरीदार भी थे। यह आयोजन फिल्म निर्माताओं को जोड़ने, प्रतिभाओं को निखारने और भारतीय तथा अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा के बीच सेतु बनाने के दो दशकों के सफर को दर्शाता है। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के साथ आयोजित इस पांच दिवसीय मार्केटप्लेस में भारत-चिली सह-निर्माण के लिए दो आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा, व्यावसायिक बातचीत के बाद 14 एमओयू और समझौते अंतिम चरण में हैं।

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्य परिणामों की जानकारी देते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अपर सचिव श्री प्रभात ने बताया कि सह-निर्माण बाजार ने आमने-सामने बैठकर हुई करीब 220 निर्धारित बैठकों के आयोजन को सुविधाजनक बनाया।

इस चर्चा में इफ्फी के महोत्सव निदेशक श्री आशुतोष गोवारीकर, एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक श्री धीरज सिंह और वेव्स फिल्म बाजार के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) श्री श्रीराग एम. भी शामिल हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/WhatsAppImage2026-11-25at8.33.16PM_20261125204409_3b2805.jpeg

20वें आयोजन की मुख्य बातें

सह-निर्माण बाजार

  • इस बाजार में आठ देशों और 16 भाषाओं, जिनमें 13 भारतीय भाषाएं शामिल हैं, के 25 प्रोजेक्ट्स ने हिस्सा लिया।
  • करीब 220 निर्धारित बैठकों आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने आमने-सामने बैठकर चर्चा की, साथ ही अन्य व्यावसायिक बातचीत भी हुई।
  • चुने गए फीचर प्रोजेक्ट्स में से एक, 'हुरदा (दैट टाइट ग्रीन टॉप)' के लिए प्रोडक्शन हाउस 'खान एंड कुमार मीडिया' एक निर्माता के रूप में जुड़ा।
  • भारत-चिली सह-निर्माण के लिए दो आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

प्रोजेक्ट विकास और उद्योग के अवसर

वेव्स फिल्म बाज़ार ने अपने सह-निर्माण बाजार, पटकथा लेखक लैब, कार्य-जारी लैब और व्यूइंग रूम के माध्यम से विकास के विभिन्न चरणों में मौजूद प्रोजेक्ट्स को सहयोग प्रदान किया।

  • 'व्यूइंग रूम' में 170 प्रोजेक्ट्स के लिए प्रविष्टियाँ जमा की गईं, जहाँ लगभग 100 घंटों के दौरान 608 दर्शकों ने 155 फ़िल्में देखीं। इन प्रोजेक्ट्स में 11 देशों और कई अलग-अलग भाषाओं की फ़िल्में शामिल थीं।
  • बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय लघु फ़िल्म महोत्सव, अपने महोत्सव में शामिल करने के लिए 'व्यूइंग रूम' से चार लघु फ़िल्मों का चयन करेगा। पैनोरमा स्टूडियोज़ इन प्रोजेक्ट्स को सिनेमाघरों में वितरण, हवाई उड़ान के दौरान मनोरंजन और गैर- सिनेमाघर अधिकारों पर विचार कर रहा है।
  • कार्य-जारी लैब (वर्क-इन-प्रोग्रेस लैब) खंड में आयी 53 प्रविष्टियों में से पाँच प्रोजेक्ट्स चुने गए। हर प्रोजेक्ट को उद्योग जगत के मार्गदर्शकों से तीन फ़ीडबैक सत्र मिले।
  • पटकथा लेखक लैब में, संचिता सिन्हा के चयनित प्रोजेक्ट 'द जैपनीज़ वाइफ़' के लिए ट्रैवलिन बोन एंटरटेनमेंट' के साथ मिलकर फ़िल्म-निर्माता संतोष सिंह और सुपर ज़ीरो फ़िल्म्स, क्रमशः निर्देशक और सह-निर्माता के तौर पर जुड़े।

पुरस्कार और पेशेवर समर्थन

'वेव्स फ़िल्म बाज़ार' ने नकद अनुदान, वितरण के मौकों, फ़ेलोशिप, कास्टिंग सेवाओं और पोस्ट-प्रोडक्शन में मदद के ज़रिए प्रोजेक्ट्स को आर्थिक और पेशेवर समर्थन दिया।

एनएफडीसी नकद अनुदान:

  • गरिमा पुरा द्वारा निर्देशित 'नोज़ बोन' को 10,000 डॉलर।
  • रिधम जानवे द्वारा निर्देशित 'गुडबाय मिस्टर डी'मेलो' और श्रीमोयी सिंह द्वारा निर्देशित 'फ़ायरफ़्लावर्स' में से प्रत्येक को 5,000 डॉलर।
  • रीबॉर्न इंडिया फ़िल्म नकद अनुदान: कुशल किशोर और कुशाग्र किशोर द्वारा निर्देशित 'एंड ऑन दैट डे...' को 1 लाख रुपये।
  • मुकेश छाबड़ा कास्टिंग पुरस्कार: 'गुडबाय मिस्टर डी'मेलो' के लिए मुफ़्त कास्टिंग सेवाएँ।
  • प्रसाद कॉर्पोरेशन पोस्ट-प्रोडक्शन पुरस्कार: आदित्य वेम्पटी द्वारा निर्देशित 'नदी'।
  • माइका क्रिएटिव फ़ेलोशिप: अजित वेलयुधन द्वारा निर्देशित 'आट्टुमली (बाय द रिवर)'।
  • मूवीबफ़ पोस्ट-प्रोडक्शन पुरस्कार: 'आराम नगर', 'कारेंग' और 'चकाचौंध'।
  • रीबॉर्न इंडिया फ़िल्म वितरण पुरस्कार: मनीष सैनी द्वारा निर्देशित 'भाई बंद (वन टू थ्री माइक चेक)'।

 

  • वर्क-इन-प्रोग्रेस लैब पुरस्कार:
  • 'द गार्डन ऑफ अस' को प्रसाद कॉर्पोरेशन पोस्ट-प्रोडक्शन पुरस्कार मिला। इसके अलावा, 'फैमिली मैटर', 'सजा (द ब्लैकस्टोन रेशियो)' और 'वेयर हैज द रिवर गॉन’ का विशेष उल्लेख (स्पेशल मेंशन) किया गया।
  • 'आट्टुमली (बाय द रिवर)' को नूब स्टूडियो पोस्ट-प्रोडक्शन पुरस्कार मिला।
  • 'द गार्डन ऑफ अस' को आईआईसीटी वर्क-इन-प्रोग्रेस लैब पुरस्कार दिया गया।

पैवेलियन, तकनीक और स्टार्टअप्स

  • इसमें 12 राज्य पैवेलियन और चार देश पैवेलियन शामिल थे, जिसमें रूस साझेदार देश के रूप में शामिल हुआ।
  • मार्केटप्लेस में 22 मार्केट स्टॉल लगाए गए थे।
  • तकनीक खंड में नेटफ्लिक्स और डॉल्फिन एआई जैसी कंपनियां शामिल थीं; डॉल्फिन एआई ने मार्केटप्लेस में अपना 'एआई स्टूडियो' लॉन्च किया।
  • 'वेवएक्स स्टार्टअप शोकेस' में मीडिया, मनोरंजन और उभरती तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाले 10 स्टार्टअप्स को एक साथ लाया गया।
  • आयोजन के बाद मिले फीडबैक के अनुसार, भाग लेने वाले स्टार्टअप्स ने 299 से अधिक बैठकें कीं। इनमें से छह स्टार्टअप्स के बीच 14 समझौते हुए, जिनमें एक एमओयू भी शामिल है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/WhatsAppImage2026-11-25at8.33.17PM_20261125204650_097372.jpeg

 

ज्ञान श्रृंखला

21 से 24 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय ज्ञान श्रृंखला (नॉलेज सीरीज) में 25 पैनल सत्र हुए। इनमें भारत और विदेशों के लगभग 127 पैनल विशेषज्ञ और 17 संचालक शामिल थे। साथ ही, नेटफ्लिक्स इंडिया, प्राइम वीडियो और अमेज़न एमजीएम स्टूडियो जैसे उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि भी इसमें मौजूद रहे। चर्चा के मुख्य विषय थे:

  • भारतीय कहानियों का वैश्विक बौद्धिक संपदा के रूप में विकास।
  • स्ट्रीमिंग के रुझान और मनोरंजन जगत में आते बदलाव।
  • स्वतंत्र सिनेमा और अंतरराष्ट्रीय सह-निर्माण।
  • फिल्म वित्तपोषण और क्षेत्रीय फिल्म निर्माण इकोसिस्टम।
  • एवीजीसी-एक्सआर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उभरती तकनीकें।
  • मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में भविष्य के रचनात्मक कौशल और अवसर।

इन सत्रों में फिल्म निर्माता, अभिनेता, प्रोड्यूसर, ओटीटी अधिकारी, महोत्सव कार्यक्रम निर्माता, वितरक, नीति निर्माता, निवेशक और तकनीकी विशेषज्ञ एक साथ आए।

यह देखते हुए कि मार्केटप्लेस का असर समय के साथ सामने आएगा, श्री प्रभात ने कहा, "इन संवादों, कई बी2बी बैठकों और जीवंत चर्चाओं के परिणाम शायद अगले साल, उसके अगले साल, या आने वाले तीन-चार वर्षों में देखने को मिलेंगे।"

श्री आशुतोष गोवारीकर ने इस बात पर जोर दिया कि हमें उभरती हुई तकनीकों को अपनाना चाहिए, लेकिन साथ ही मानवीय रचनात्मकता और भावनाओं को केंद्र में रखना चाहिए। उन्होंने एआई को एक ऐसे उपकरण के रूप में बताया जो फिल्म निर्माताओं की मदद तो कर सकता है, लेकिन इंसानी दखल की जगह नहीं ले सकता। उन्होंने आगे कहा कि तकनीकी प्रगति सिनेमाई अभिव्यक्ति की संभावनाओं को बढ़ाएगी, लेकिन इससे कंटेंट-प्रधान फिल्मों का महत्व कम नहीं होगा।

श्री श्रीराग एम ने स्वतंत्र भारतीय सिनेमा में इस प्लेटफॉर्म के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने 'आट्टम', 'बूम' और 'अंग' जैसी फिल्मों का उदाहरण दिया, जिन्हें वेव्स फिल्म बाज़ार' का समर्थन मिला था और बाद में उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

संवाददाता सम्मेलन का संचालन श्री सैयद रबीहाशमी ने किया।

इफ्फीलॉईड यहाँ पढ़ें: https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

*****

पीके / केसी / आरटी / जेके / डीए

 


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #IFFI2026 and #StoriesWithoutBorders. Tag us @pibindia on Instagram and @PIB_India on X, and we will help amplify your festival moments!

For accredited journalists, critics, bloggers, and vloggers seeking 1-on-1 interviews with filmmakers and festival juries, write to us at:
iffi.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


Official Release ID: 2341695
•
Media Centre: Goa
•
Festival Dates: Nov 20 – 28, 2026