पंचायती राज मंत्रालय
पंचायती राज मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाया; देशभर के पंचायतों और ग्रामीण स्थानीय निकायों ने स्थानीय भाषाओं में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया
सचिव, पंचायती राज मंत्रालय, डॉ. विनीत जोशी ने नई दिल्ली में भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ का नेतृत्व किया; राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों ने देशव्यापी स्तर पर पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण स्थानीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित की
प्रविष्टि तिथि:
26 NOV 2026 6:46PM by PIB Delhi
पंचायती राज मंत्रालय ने आज संविधान दिवस को मंत्रालय के स्तर पर तथा पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से एक समन्वित राष्ट्रव्यापी अभ्यास के रूप में मनाया, ताकि ग्रामीण भारत में संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके और नागरिक सहभागिता को मजबूत किया जा सके। श्री (डॉ.) विनीत जोशी, सचिव, पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भारत के संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ का नेतृत्व किया।
देशभर में पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) और ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) ने अपनी-अपनी स्थानीय भाषाओं में प्रस्तावना के सामूहिक पाठ का आयोजन किया, जिसमें जमीनी स्तर पर उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी आयोजन में तैयारी और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पंचायती राज विभागों के साथ निकट समन्वय किया। इन सामूहिक प्रयासों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को पुनः पुष्ट किया और ग्रामीण भारत में लोकतांत्रिक जागरूकता को मजबूत किया।




****
पीके /केसी /आरटी /एमएम
(रिलीज़ आईडी: 2342176)
आगंतुक पटल : 21
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English