57th International Film Festival of India 2026
20 – 28 Nov 2026

57वें इफ्फी में ‘द गोल्डन एज’ के लिए बेरांझे थुआं को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीचर फिल्म निर्देशक का सिल्वर पीकॉक पुरस्कार प्रदान किया गया


जूरी ने महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक फिल्म में ऐतिहासिक दस्तावेजों से प्राप्त सामग्री और वास्तविक दृश्यों को निर्देशक द्वारा कुशलतापूर्वक संयोजित किए जाने की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 28 NOV 2026 7:57PMby PIB Delhiरिलीज़ आईडी: 2343234Views: 25
Read in:

बेरांझे थुआं को 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में उनकी फिल्म ‘द गोल्डन एज’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीचर फिल्म निर्देशक का सिल्वर पीकॉक पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार और महोत्सव के निदेशक श्री आशुतोष गोवारिकर की उपस्थिति में प्रदान किया।

महोत्सव के समापन समारोह में निर्देशक की ओर से उनके भाई और फिल्म के संगीतकार सेलेस्ट थुआं ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

नवोदित निर्देशक की महत्वाकांक्षी सोच और सिनेमाई कौशल को सराहते हुए जूरी ने कई वर्षों की समयावधि को समेटने वाली ऐतिहासिक फिल्म के निर्माण की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए थुआं की प्रशंसा की। निर्णायक मंडल ने विशेष रूप से ऐतिहासिक अभिलेखों से प्राप्त सामग्री और वास्तविक दृश्यों को एक साथ प्रस्तुत करने के उनके अभिनव तरीके की सराहना की।

जूरी ने कहा, “अपनी पहली फिल्म के लिए ऐसी पीरियड फिल्म की सभी चुनौतियों से निपटना, जो कई वर्षों के कालखंड को समेटे हुए है, कोई आम बात नहीं है, लेकिन इस फिल्म ने अभिलेखों से प्राप्त सामग्री और वास्तविक दृश्यों को कुशलतापूर्वक एक साथ प्रस्तुत करके हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया और उनको सफलतापूर्वक हल किया।”

इस सम्मान के साथ, बेरांझे थुआं की पहली फीचर फिल्म अपनी महत्वाकांक्षी कहानी कहने की शैली और सिनेमा के माध्यम के रचनात्मक उपयोग के लिए विशेष पहचान बनाती है।

विश्व सिनेमा में नए निर्देशकीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीचर फिल्म निर्देशक प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस वर्ष इस प्रतियोगिता में सात फिल्में शामिल थीं, जिनमें पांच अंतरराष्ट्रीय और दो भारतीय फिल्में थीं। निर्देशक को प्रदान किए जाने वाले इस पुरस्कार में सिल्वर पीकॉक ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और 15 लाख रुपये की नकद राशि शामिल है।

‘द गोल्डन एज’ का सारांश

बीसवीं सदी की शुरुआत में कसाई परिवार में जन्मी जीन लावौर का सपना काउंटेस बनने का है। निडर सेलेस्ट से प्रेरित होकर और गिलौम दे बारांटे के प्रति अपने प्रेम से प्रेरित जीन एक ऐसी यात्रा पर निकल पड़ती है, जो उसे 1920 के दशक के जीवंत पेरिस और दो विश्व युद्धों के उथल-पुथल भरे दौर से होकर ले जाती है। गहरे बदलावों से गुजरती एक सदी की पृष्ठभूमि में वह एक स्वतंत्र महिला के रूप में उभरती है, जो अपनी तकदीर खुद लिखने का संकल्प रखती है।

IFFILOID के बारे में यहाँ पढ़ें: https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

***********

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #IFFI2026 and #StoriesWithoutBorders. Tag us @pibindia on Instagram and @PIB_India on X, and we will help amplify your festival moments!

For accredited journalists, critics, bloggers, and vloggers seeking 1-on-1 interviews with filmmakers and festival juries, write to us at:
iffi.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


Official Release ID: 2343234
•
Media Centre: Goa
•
Festival Dates: Nov 20 – 28, 2026