57th International Film Festival of India 2026
20 – 28 Nov 2026

57वें IFFI के समापन समारोह में गोवा के फिल्म निर्माता आदित्य सुहास जंभाले सम्मानित

प्रविष्टि तिथि: 28 NOV 2026 8:47PMby PIB Delhiरिलीज़ आईडी: 2343263Views: 24

गोवा के फिल्म निर्माता आदित्य सुहास जंभाले को आज गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के सितारों से सजे समापन समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी उल्लेखनीय रचनात्मक यात्रा, सिनेमाई उत्कृष्टता और भारतीय सिनेमा के निरंतर विकसित होते परिदृश्य में उनके योगदान को मान्यता देता है।

तीन बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जंभाले ने भारतीय सिनेमा में अपने असाधारण योगदान के लिए फिल्मफेयर अवार्ड्स, आईफा (IIFA) अवार्ड्स और ज़ी सिने अवार्ड्स जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर भी सराहना अर्जित की है। रंगमंच से लेकर राष्ट्रीय फिल्म उद्योग तक की उनकी उल्लेखनीय यात्रा कहानी कहने की कला के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसे उनकी असाधारण प्रतिभा, दृढ़ता और रचनात्मक उत्कृष्टता का संबल प्राप्त है। अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने भारतीय सिनेमा के समृद्ध और विविध परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे कलाकारों की पीढ़ियों को प्रेरणा मिली है और देश के फिल्म उद्योग का सांस्कृतिक ताना-बाना मजबूत हुआ है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में आदित्य सुहास जंभाले की उपलब्धियों के प्रभावशाली रिकॉर्ड में फीचर और नॉन-फीचर दोनों श्रेणियों की फिल्में शामिल हैं। उनकी हिंदी फीचर फिल्म 'आर्टिकल 370' ने वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। इससे पहले, उनकी मराठी लघु फिल्म 'आबा ऐकताय ना?' को 2017 में 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए रजत कमल प्राप्त हुआ था, जबकि एक अन्य मराठी लघु फिल्म 'खरवस' ने 2018 में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ लघु कथा फिल्म के लिए रजत कमल जीता था। ये सम्मान एक फिल्म निर्माता के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा और विभिन्न फॉर्मैट और शैलियों में प्रभावशाली सिनेमा रचने की उनकी क्षमता को रेखांकित करते हैं।

IFFILOID के बारे में यहाँ पढ़ें: https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

***

पीके/केसी/आरटी/जेएस/एसएस


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #IFFI2026 and #StoriesWithoutBorders. Tag us @pibindia on Instagram and @PIB_India on X, and we will help amplify your festival moments!

For accredited journalists, critics, bloggers, and vloggers seeking 1-on-1 interviews with filmmakers and festival juries, write to us at:
iffi.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


Official Release ID: 2343263
•
Media Centre: Goa
•
Festival Dates: Nov 20 – 28, 2026