• Sitemap
  • Advance Search
रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में जनरल अनिल चौहान की सेवा अवधि को विस्तार दिया है

प्रविष्टि तिथि: 24 SEP 2025 9:34PM by PIB Delhi

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 24 सितंबर 2025 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में जनरल अनिल चौहान की सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी, जो 30 मई 2026 तक या अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। जनरल चौहान को 28 सितंबर 2022 को सीडीएस नियुक्त किया गया। जनरल चौहान को 1981 में भारतीय सेना में कमीशन मिला था। उन्होंने अनेक कमांड, स्टाफ और सहायक पदों पर काम किया है। उनका विशिष्ट और शानदार कैरियर रहा है।

भारतीय सेना में अनुकरणीय सेवाओं के लिए जनरल चौहान को परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

****

पीके/केसी/आरकेजे


(रिलीज़ आईडी: 2170969) आगंतुक पटल : 473
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu
National Portal Of India
STQC Certificate