• Sitemap
  • Advance Search
गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/CAPFs/CPOs के 1,466 कर्मियों को वर्ष 2025 के लिए 'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक'


'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' विशेष अभियान, अन्वेषण, आसूचना और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता एवं उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में शुरू किया गया यह दक्षता पदक सभी पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाएगा

गृह मंत्रालय ने फरवरी, 2024 में 'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' की अधिसूचना जारी की थी

'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' की घोषणा प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2025 9:13AM by PIB Delhi

विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (CAPFs)/ केन्द्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के 1,466 कर्मियों को वर्ष 2025 के लिए 'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित किया गया है।

‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ निम्नलिखित चार क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता एवं उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और कर्मियों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया जाता है:

(i) विशेष अभियान

(ii) अन्वेषण

(iii) आसूचना

(iv) फॉरेंसिक विज्ञान

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में शुरू किया गया यह दक्षता पदक सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 1 फरवरी, 2024 को 'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' की अधिसूचना जारी की गई थी। पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, खुफिया शाखा/राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की विशेष शाखा/CPOs/CAPFs के सदस्यों और देशभर में फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में ऑपरेशन्स से संबंधित उत्कृष्टता, जांच में उत्कृष्ट सेवा, असाधारण प्रदर्शन, अदम्य और साहसी खुफिया सेवा और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में सेवारत सरकारी वैज्ञानिकों को सराहनीय कार्य के लिए इस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है।

पदक से सम्मानित कर्मियों की सूची गृह मंत्रालय की वेबसाइट - https://www.mha.gov.in पर उपलब्ध है

विजेताओं की सूची के लिए क्लिक करें

***

आरके / आरआर / पीएस


(रिलीज़ आईडी: 2184430) आगंतुक पटल : 405
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Telugu , Tamil , Assamese , Bengali , Bengali-TR , Odia , Khasi , Urdu , Marathi , Punjabi , Gujarati , Kannada , Malayalam
National Portal Of India
STQC Certificate