• Sitemap
  • Advance Search
प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेता श्री धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 24 NOV 2025 3:06PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रसिद्ध अभिनेता श्री धर्मेन्द्र के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्‍होंने श्री धर्मेंद्र के निधन को भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र एक प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती और एक अद्भुत अभिनेता थे, जिन्होंने अपनी प्रत्‍येक भूमिका से लोगों को आकर्षित किया और विविध किरदारों को निभाने की उनकी कला ने कई पीढि़यों के अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वे एक प्रतिष्ठित फ़िल्मी हस्ती और एक अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपने अभिनय से अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी जाने जाते थे। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।

****

पीके/केसी/जेके/केके


(रिलीज़ आईडी: 2193576) आगंतुक पटल : 467
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam
National Portal Of India
STQC Certificate