• Sitemap
  • Advance Search
उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने महान कर्नाटक संगीत गायिका श्रीमती एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 11 DEC 2025 1:51PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक संगीत की दिग्गज गायिका श्रीमती एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनकी मधुर आवाज और भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनका अद्वितीय योगदान हमारे राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत का एक शाश्‍वत अध्याय है। उन्होंने कहा कि अपनी लगन और कलात्मक उत्कृष्टता के बल पर उन्होंने कर्नाटक संगीत को वैश्विक ख्याति दिलाई और संगीतकारों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि उनकी कालातीत विरासत शुद्धता, गरिमा और गहन कलात्मकता के साथ संगीत की दुनिया को रोशन करती रहेगी।

****

पीके/केसी/एसकेएस/ओपी  


(रिलीज़ आईडी: 2202229) आगंतुक पटल : 350
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Bengali , Bengali-TR , Gujarati , Tamil , Malayalam
National Portal Of India
STQC Certificate