• Sitemap
  • Advance Search
गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने स्वाधीनता संग्राम को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के माध्यम से नई ऊर्जा देकर ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले वाले पं. राम प्रसाद बिस्मिल जी, अशफाक उल्ला खां जी और रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया


देश के संसाधनों और मेहनतकश देशवासियों के श्रम से बनी वस्तुओं पर यहाँ के लोगों का ही अधिकार हो सकता है, इस संकल्प को इन सेनानियों ने साकार किया

वे क्रांतिकारियों के लिए साहस और पराक्रम की प्रेरणा भी बने

देश इन बलिदानियों को कभी भूल नहीं पाएगा

प्रविष्टि तिथि: 19 DEC 2025 11:55AM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने स्वाधीनता संग्राम को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के माध्यम से नई ऊर्जा देकर ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले वाले पं. राम प्रसाद बिस्मिल जी, अशफाक उल्ला खां जी और रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “स्वाधीनता संग्राम को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के माध्यम से नई ऊर्जा देकर ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले वाले पं. राम प्रसाद बिस्मिल जी, अशफाक उल्ला खां जी और रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करता हूँ। देश के संसाधनों और मेहनतकश देशवासियों के श्रम से बनी वस्तुओं पर यहाँ के लोगों का ही अधिकार हो सकता है, इस संकल्प को इन सेनानियों ने न केवल साकार किया, बल्कि क्रांतिकारियों के लिए साहस और पराक्रम की प्रेरणा भी बने। देश इन बलिदानियों को कभी भूल नहीं पाएगा।”

*****

आरआर / पीआर


(रिलीज़ आईडी: 2206417) आगंतुक पटल : 372
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam
National Portal Of India
STQC Certificate