• Sitemap
  • Advance Search
राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार - 2025 प्रदान किए

प्रविष्टि तिथि: 23 DEC 2025 6:25PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (23 दिसंबर, 2025) नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के गणतन्त्र मंडप में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार- 2025 प्रदान किए।

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के दूसरे संस्करण में, विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा और विज्ञान टीम - चार श्रेणियों में 24 प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी-आधारित नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और नवप्रवर्तकों द्वारा व्यक्तिगत रूप से या टीम के साथ किए गए उल्लेखनीय और प्रेरणादायक योगदान को मान्यता प्रदान करना है।

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची देखने के लिए कृपया यहाँ पर क्लिक कीजिए

****

पीके/केसी/एमकेएस/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2207848) आगंतुक पटल : 1721
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , Malayalam , English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Kannada
National Portal Of India
STQC Certificate