संचार मंत्रालय
भारतीय दूरसंचार नियामक प्रधिकरण ने सोनीपत शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल की गुणवत्ता का आकलन किया
प्रविष्टि तिथि:
09 JAN 2026 11:56AM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने दिसंबर, 2025 के दौरान सोनीपत शहर (हरियाणा) में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है।
स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के दौरान प्राधिकरण सभी सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के लाइव प्रदर्शन डेटा को कॉल सेटअप सफलता दर, डेटा डाउनलोड और अपलोड स्पीड, ध्वनि गुणवत्ता आदि जैसे प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) को एकत्रित करता है। इसके लिए कई उन्नत परीक्षण हैंडसेट का उपयोग किया जाता है। सत्रों की वास्तविक समय में निगरानी की जाती है एवं उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके उसका निरीक्षण किया जाता है। स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के परिणाम प्राधिकरण की वेबसाइट और समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाते हैं ताकि उपभोक्ताओं को सूचित किया जा सके और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 2 दिसंबर, 2025 से 4 दिसंबर, 2025 के दौरान हरियाणा एलएसए में 188.4 किलोमीटर के शहरी क्षेत्र और 8 प्रमुख स्थानों पर विस्तृत ड्राइव टेस्ट आयोजित किए। सोनीपत शहर में ओपन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में मोबाइल सेवाओं के स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट निष्कर्षों का सारांश नीचे दिया गया है:
(i) ध्वनि सेवाएं:
|
क्र.सं.
|
प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों
(3जी/2जी मोड)
|
मापा गया
|
एयरटेल
|
बीएसएनएल
|
आरजेआईएल
|
वीआईएल
|
|
1
|
कॉल सेटअप सफलता दर प्रतिशत
|
प्रतिशत
|
100.00
|
91.27
|
99.79
|
100.00
|
|
2
|
ड्रॉप कॉल दर प्रतिशत
|
प्रतिशत
|
0.00
|
0.23
|
0.63
|
0.21
|
|
3
|
कॉल सेटअप समय औसत (सेकंड)
|
सेकंड
|
1.23
|
6.59
|
0.66
|
0.69
|
|
4
|
कॉल साइलेंस रेट (म्यूट कॉल)
|
प्रतिशत
|
0.53
|
3.08
|
1.84
|
0.00
|
|
5
|
औसत ओपीनियन स्कोर (एमओएस)
|
1-5
|
3.97
|
3.45
|
4.37
|
4.43
|
(ii ) डेटा सेवाएं:
|
क्र.सं.
|
प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों
(स्वचालित चयन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी))
|
मापा गया
|
एयरटेल
|
बीएसएनएल
|
आरजेआईएल
|
वीआईएल
|
|
1
|
औसत डाउनलोड थ्रूपुट
|
(एमबीट्स/एस)
|
230.90
|
14.66
|
250.35
|
37.99
|
|
2
|
औसत अपलोड थ्रूपुट
|
(एमबीट्स/एस)
|
230.90
|
4.27
|
20.71
|
12.55
|
|
3
|
विलंबता (50वां प्रतिशतक)
|
एमएस में
|
15.91
|
24.97
|
18.09
|
17.67
|
सोनीपत में आयोजित ड्राइव टेस्ट में सोनीपत शहर के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया जिसमें सियोली, जठेरी, हरसाना कलां, जीवन विहार, सेक्टर 23, सेक्टर 15, मॉडल टाउन, सेक्टर 33, सेक्टर 12, मुरथल रोड, कुमाशपुर और बहलगढ़ आदि शामिल हैं।
इस स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किए गए हैं ताकि वे आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई कर सकें। स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट की विस्तृत रिपोर्ट प्राधिकरण की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अन्य जानकारी के लिए जयपुर स्थित भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय को jaipur@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है।
****
पीके/केसी/एचएन/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2212777)
आगंतुक पटल : 141