• Sitemap
  • Advance Search
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रासायनिक संयंत्र में खतरनाक गैस रिसाव के कारण 2,600 से अधिक लोगों की निकासी की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है


आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है

प्रविष्टि तिथि: 05 MAR 2026 7:08PM by PIB Delhi

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उन मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें 2 मार्च 2026 को महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रासायनिक संयंत्र में खतरनाक ओलियम गैस (फ्यूमिंग सल्फ्यूरिक एसिड) के बड़े पैमाने पर रिसाव के कारण 1,600 छात्रों सहित 2,600 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने की घटना का जिक्र किया गया है । खबरों के अनुसार, यह घटना बोइसर एमआईडीसी क्षेत्र में हुई और गैस लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में फैल गई।

आयोग ने पाया कि समाचार रिपोर्ट में उल्लिखित तथ्य यदि सत्य हैं, तो वे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं। अतः आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

3 मार्च 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीन लोगों ने गैस के कारण आंखों में हल्की जलन की शिकायत की। खबरों के मुताबिक, रिसाव का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

****

पीके/केसी/पीएस


(रिलीज़ आईडी: 2235769) आगंतुक पटल : 190
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi