• Sitemap
  • Advance Search
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत सरकार ने आपूर्ति में मौजूदा व्यवधानों के बीच आपातकालीन तेल भंडार जारी करने के आईईए के निर्णय का स्वागत किया है

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2026 8:46PM by PIB Delhi

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के सहयोगी सदस्य और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सहयोग में सक्रिय भागीदार के रूप में,  आपूर्ति में मौजूदा व्यवधानों के बीच आपातकालीन तेल भंडार जारी करने के आईईए के निर्णय का स्वागत किया है।

भारत सरकार वैश्विक ऊर्जा बाजारों, विशेष रूप से मध्य पूर्व में, उत्पन्न हो रही स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है।

भारत, अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के प्रयासों के अनुरूप, वैश्विक बाजार स्थिरता का समर्थन करने के लिए आवश्यकतानुसार उचित उपाय करने को तैयार है।

****

पीके/केसी/एनकेएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2238669) आगंतुक पटल : 181
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Marathi , Assamese , Gujarati , Tamil , Malayalam
Prime Minister mygov.in Content Link
National Portal Of India
STQC Certificate