• Sitemap
  • Advance Search
प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने आज केरलम के एर्नाकुलम में विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के अवसर पर उद्घाटन समारोह की झलकियाँ साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2026 8:51PM by PIB Delhi

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज तटीय शहर कोच्चि की अपनी यात्रा के दौरान केरलम के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से लगभग 11,000 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोच्चि आना हमेशा एक सुखद अनुभव रहता है। उन्होंने केरलम की जनता को बधाई देते हुए कहा, "मैं इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केरलम के निवासियों को हार्दिक बधाई देता हूँ।"

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट के माध्यम से इस कार्यक्रम की झलकियां साझा करते हुए कहा:

"आज समुद्री शैवाल उत्पादन के क्षेत्र में नई संभावनाएं सामने आ रही हैं, जिन्हें हमारी सरकार पूरा प्रोत्साहन दे रही है।

साथ ही, हम आधुनिक मत्स्य पालन प्रणालियों को भी बढ़ावा दे रहे हैं।"

"हमारी ही सरकार थी जिसने मछुआरों के कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन किया, जिसका केरलम को व्यापक लाभ हुआ है। इस क्षेत्र में किसान उत्पादक संगठनों को निरंतर आगे बढ़ते हुए देखना अत्यंत सुखद है।"


"अखिल केरल धीवर सभा ने समाज में सामाजिक सद्भाव और एकता को बढ़ावा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया है।"


"कोच्चि रिफाइनरी की पॉलीप्रोपाइलीन इकाई आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारे प्रयासों को और सुदृढ़ करेगी तथा पैकेजिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और मेडिकल डिवाइसेज जैसे कई क्षेत्रों को सशक्त बनाएगी।"


"केरलम में कनेक्टिविटी को नया विस्तार!"

***************

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2238674) आगंतुक पटल : 151
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Gujarati , Telugu , Malayalam
Prime Minister mygov.in Content Link
National Portal Of India
STQC Certificate