• Sitemap
  • Advance Search
स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

यू-विन पोर्टल पर अपडेट


18 मार्च 2026 तक यू-विन पोर्टल पर 11.87 करोड़ बच्चे और 3.96 करोड़ गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हैं।

वर्ष 2025 में यू-विन पर 8.01 करोड़ लाभार्थी पंजीकृत हुए

प्रविष्टि तिथि: 24 MAR 2026 4:37PM by PIB Delhi

18 मार्च 2026 तक, सार्वभौमिक टीकाकरण (यू-विन) पोर्टल पर राष्ट्रीय स्तर पर 11.87 करोड़ बच्चे और 3.96 करोड़ गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हुए हैं।

प्रत्येक टीकाकरण कार्यक्रम के बाद, लाभार्थी यू-विन पोर्टल से क्यूआर कोड आधारित टीकाकरण प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वर्ष 2025 में, यू-विन पर 8.01 करोड़ लाभार्थी पंजीकृत हुए और डिजिटल क्यूआर कोड आधारित प्रमाणपत्र डिजिटल रूप से उपलब्ध हैं।

यू-विन ने टीकाकरण के लिए निर्धारित बच्चों की सूची बनाने में मदद की है। इन बच्चों को नियमित निगरानी के लिए पोर्टल पर डिजिटल रूप से सूचीबद्ध किया जाता है और एसएमएस अलर्ट के ज़रिए उनकी निर्धारित खुराक सुनिश्चित की जाती है। जो लाभार्थी टीकाकरण के लिए नहीं आते, उनकी सूची स्वतः तैयार कर ली जाती है, ताकि अगले सत्र में उनका टीकाकरण किया जा सके। यह टीकाकरण के तहत बच्चों की पहचान और सूचीकरण की एक सतत् प्रक्रिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज राज्यसभा में

एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

पीके/केसी/एनएस


(रिलीज़ आईडी: 2244567) आगंतुक पटल : 98
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Urdu
National Portal Of India
STQC Certificate