• Sitemap
  • Advance Search
प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि और किसानों के महत्व को दर्शाते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 20 APR 2026 8:36AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कृषि हमारी समृद्धि की नींव है और किसान भाई-बहन देश के अन्नदाता हैं। उन्होंने कहा कि उनका कठोर परिश्रम और समर्पण देश की प्रगति सुनिश्चित करता है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“कृषिर्धन्या कृषिर्मेध्या जन्तूनां जीवनं कृषिः।

अन्नदः सर्वदश्चैव तस्माच्छ्रेष्ठतरो हि सः॥”

सुभाषित का भाव यह है कि खेती धन देने वाली है, बुद्धि को पवित्र करने वाली है और सभी जीवों का आधार है। जो किसान फसल उगाकर संसार को अन्न देता है, वह वास्तव में सबको सब कुछ देने वाला है, क्योंकि अन्न के बिना कोई भी अन्य दान या वस्तु काम नहीं आती, इसलिए वह कृषि करने वाला किसान सबसे श्रेष्ठ है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

कृषि हमारी समृद्धि की आधारशिला है और हमारे किसान भाई-बहन देश के अन्नदाता। इनका परिश्रम और समर्पण ही राष्ट्र की प्रगति को सुनिश्चित करता है।

कृषिर्धन्या कृषिर्मेध्या जन्तूनां जीवनं कृषिः।

अन्नदः सर्वदश्चैव तस्माच्छ्रेष्ठतरो हि सः॥”

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2253613) आगंतुक पटल : 137
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam