• Sitemap
  • Advance Search
रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय वायुसेना ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को मंगोलिया पहुंचाया

प्रविष्टि तिथि: 31 MAY 2026 10:36AM by PIB Delhi

भारतीय वायु सेना के आईएल-76 रणनीतिक एयरलिफ्ट विमान गजराज ने 30 मई 2026 को भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को दिल्ली से मंगोलिया पहुंचाया। विमान ने रात भर की उड़ान भरी और भारतीय समयानुसार 11:25 बजे मंगोलिया में उतरा।

यह मिशन भारतीय वायु सेना द्वारा मित्र देशों के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के भारत के प्रयासों के समर्थन में चलाया गया था।

यह एयरलिफ्ट भारतीय वायु सेना की राष्ट्रीय उद्देश्यों का समर्थन करने और भारत की वैश्विक सांस्कृतिक पहुंच की पहलों में योगदान देने की क्षमता को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/pic1(1)WXT7.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/pic2(1)KO80.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/pic3ZV92.jpeg

***

पीके/केसी/एमके/आरके


(रिलीज़ आईडी: 2267212) आगंतुक पटल : 170
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Tamil