• Sitemap
  • Advance Search
प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 05 JUN 2026 8:10PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के हजीरा स्थित लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) परिसर का दौरा किया, जहां उन्होंने कंपनी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे अभूतपूर्व नवाचारों को देखा।

प्रधानमंत्री ने भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में एल एंड टी द्वारा निभाई गई अहम भूमिका की अत्यधिक सराहना की। अपने दौरे की झलकियाँ साझा करते हुए, श्री मोदी ने परिसर में हो रही इंजीनियरिंग उपलब्धियों और प्रगति की प्रशंसा की।

एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने साझा किया:

"आज दोपहर, हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया। विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किए जा रहे कुछ अभूतपूर्व नवाचारों को देखा। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में एल एंड टी द्वारा निभाई गई भूमिका सराहनीय है।

@larsentoubro"

गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर की यात्रा की कुछ झलकियां

***********

पीके/केसी/एनएस


(रिलीज़ आईडी: 2269541) आगंतुक पटल : 251
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam