• Sitemap
  • Advance Search
प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

प्रविष्टि तिथि: 05 JUN 2026 10:18PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम दमन के नमो हवाई अड्डे पर एक आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि यह नई सुविधा केंद्र शासित प्रदेश की बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा करेगी। श्री मोदी ने कहा कि यह टर्मिनल भवन इस क्षेत्र में पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों दोनों को महत्वपूर्ण बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

दमन के नमो हवाई अड्डे को एक आधुनिक टर्मिनल भवन मिला है, जो इस केंद्र शासित प्रदेश की बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इससे पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आज शाम इस टर्मिनल भवन का उद्घाटन करके बेहद खुशी हुई।"

************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2269657) आगंतुक पटल : 307
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam