• Sitemap
  • Advance Search
प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 07 JUN 2026 1:58PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को आज एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।

श्री मोदी ने कहा कि इससे आने वाले समय में और अधिक युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। प्रधानमंत्री ने टीम को उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

भारतीय महिला फुटबॉल टीम को एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। इससे आने वाले समय में और अधिक युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। टीम को उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

 

 

***

पीके/केसी/पीपी/वीके


(रिलीज़ आईडी: 2270003) आगंतुक पटल : 433
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Gujarati , Tamil , Kannada