प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में अपने संबोधन के मुख्य अंश साझा किए
प्रविष्टि तिथि:
14 JUN 2026 8:05PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में आयोजित 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में अपने संबोधन की मुख्य बातें साझा की हैं।
'एक्स' पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, श्री मोदी ने कहा;
“भारत आइए।
हमारे साथ काम कीजिए।
भारत में डिज़ाइन कीजिए।
भारत में विकसित कीजिए।
और पूरी दुनिया के लिए समाधान तैयार कीजिए।
@BharatInnov2026”
"नवोन्मेष भारत के डीएनए में है।
भारत के युवा हर क्षेत्र में नवोन्मेष कर रहे हैं। वे दुनिया की गंभीर और बड़ी चुनौतियों के समाधान भी खोज रहे हैं।
@BharatInnov2026"
“आज दुनिया ऐसी तकनीकों की ओर देख रही है जो भरोसेमंद, समावेशी, मानव-केंद्रित और वैश्विक कल्याण के लिए समर्पित हों।
ऐसे समय में, भारत की प्राथमिकता स्पष्ट है... मानवता के लिए प्रौद्योगिकी और मानव-केंद्रित नवोन्मेष ।
@BharatInnov2026”
“भारत बड़े पैमाने पर और तेज़ी से नवोन्मेष कर रहा है।
भारत एक संवहनीय भविष्य के लिए नवोन्मेष कर रहा है।
और भारत पूरी दुनिया के लिए नवोन्मेष कर रहा है।
@BharatInnov2026”
***
पीके/केसी/एसके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2272764)
आगंतुक पटल : 142