• Sitemap
  • Advance Search
प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी, विश्वास और नागरिक सहभागिता पर केंद्रित शासन मॉडल पर एक लेख साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2026 1:39PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नीति आयोग के सदस्य श्री राजीव गौबा द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री के शासन मॉडल में किस प्रकार से प्रौद्योगिकी, विश्वास और नागरिक सहभागिता को भारत के स्तर पर कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने के केंद्र में रखा जा रहा है।

श्री गौबा ने कहा कि कैसे डिजिटल प्रणालियां, प्रत्यक्ष हस्तांतरण, सरल नियम और पारदर्शी खरीद प्रक्रिया दक्षता और पहुंच में सुधार कर रही हैं, जिससे शासन भारत के विकास के लिए एक आर्थिक संपत्ति बन रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पोस्ट में लिखा:

नीति आयोग के सदस्य श्री राजीव गौबा कहा कि प्रधानमंत्री @narendramodi का यह शासन मॉडल देश के स्‍तर पर कार्यक्रमों को लागू करने के लिए प्रौद्योगिकी, विश्वास और नागरिक सहभागिता को केंद्रीय बना रहा है।

उन्होंने कहा कि कैसे डिजिटल प्रणालियां, प्रत्यक्ष हस्तांतरण, सरल नियम और पारदर्शी खरीद प्रक्रिया दक्षता और पहुंच में सुधार कर रही हैं, जिससे शासन भारत के विकास के लिए एक आर्थिक संपत्ति बन रहा है।

****

पीके/केसी/एसएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2311334) आगंतुक पटल : 70
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Telugu