प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने विश्व में टूटते सम्बंधों के दौर में भारत के गठबंधन निर्माण के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालने वाला लेख साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
17 SEP 2026 2:34PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष श्री हर्ष गोयनका द्वारा लिखित एक लेख साझा किया। इसमें प्रधानमंत्री की विदेश नीति के खंडित विश्व में गठबंधन बनाने पर केंद्रित प्रक्रिया के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी शक्तियों के साथ सम्बंधों को संतुलित करते हुए भारत के रणनीतिक हितों को आगे बढ़ाने के तौर-तरीकों के बारे में बताया गया है। श्री मोदी ने कहा कि यह लेख ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अपनाई गई भारत घोषणा को देश के गठबंधन निर्माण दृष्टिकोण के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करता है।
प्रधानमंत्री कार्यालय का एक्स पोस्ट:
आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन श्री एटदीरेटएचवीगोयनका लिखते हैं कि प्रधानमंत्री एटदीरेटनरेन्द्रमोदी की विदेश नीति का दृष्टिकोण खंडित दुनिया में गठबंधन बनाने, प्रतिस्पर्धी शक्तियों के साथ सम्बंधों को संतुलित करने और साथ ही भारत के रणनीतिक हितों को आगे बढ़ाने के बारे में है।
उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अपनाई गई भारत की घोषणा को देश के गठबंधन निर्माण दृष्टिकोण के उदाहरण के रूप में उजागर किया।
***
पीके/केसी/वीके/एमयू
(रिलीज़ आईडी: 2311360)
आगंतुक पटल : 82