प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने भारत की समावेशी विकास यात्रा को रेखांकित करने वाला लेख साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
17 SEP 2026 1:35PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद के एक लेख को साझा किया, जिसमें इस बात को रेखांकित किया गया है कि भारत की विकास यात्रा अब तेजी से उन लोगों को मुख्यधारा में ला रही है, जिनकी आवाज नहीं सुनी गई, जो अदृश्य रहे अथवा जिन्हें अपेक्षित सेवाएं एवं सुविधाएं नहीं मिल सकीं।
श्री कोविंद ने प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित करने पर जोर देते हुए कहा कि भारत की विकास संबंधी आकांक्षा में अब हाशिये पर रहे वर्ग और क्षेत्र केंद्र में आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:
“पूर्व राष्ट्रपति श्री @ramnathkovind ने लिखा हैं कि भारत की विकास गाथा अब तेजी से उन लोगों को मुख्यधारा में ला रही है, जिनकी आवाज नहीं सुनी गई, जो अदृश्य रहे अथवा जिन्हें अपेक्षित सेवाएं एवं सुविधाएं नहीं मिल सकीं।
उन्होंने प्रधानमंत्री @narendramodi के ‘सबका साथ, सबका विकास' पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर देते हुए कहा कि भारत की विकास संबंधी आकांक्षा में अब हाशिये पर रहे वर्ग और क्षेत्र केंद्र में आ रहे हैं।”
******
पीके/केसी/आईएम/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2311362)
आगंतुक पटल : 60