ग्रामीण विकास मंत्रालय
PM मोदी के जन्मदिन पर श्री शिवराज सिंह चौहान ने सरपंचों के साथ किया पौधरोपण, VB–G RAM G वर्कशॉप को भी किया संबोधित
विकसित भारत–जी राम जी योजना में फर्जीवाड़ा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा – श्री शिवराज सिंह चौहान
मनरेगा में फर्जी मस्टर रोल बनते थे,मजदूर दिल्ली में बैठा रहताऔर पैसा गांव से निकल जाता था– श्री शिवराज सिंह चौहान
तालाब भरा हुआ है और फिर भी मजदूर काम कर रहे हैं तो यह चिंता का विषय, रैंडम कार्यों की जांच कराएं – श्री शिवराज सिंह चौहान
टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इसलिए किया है कि फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश न रहे, मजदूरों का फेस प्रमाणीकरण के माध्यम से उपस्थिति अनिवार्य – श्री शिवराज सिंह चौहान
मनरेगा की कमियों को दूर करते हुए मजदूरों को 100 से 125 दिन तक काम देने की व्यवस्था, लेकिन काम ऐसा हो जिससे गांव विकसित बने – श्री शिवराज सिंह चौहान
60% मजदूरी और 40% मटेरियल के नियम का पालन करते हुए विकसित गांवों के निर्माण पर फोकस करें – श्री शिवराज सिंह चौहान
विकसित भारत के लिए विकसित गांव बनें, योजना का उद्देश्य केवल मिट्टी खोदकर दूसरी जगह डालना नहीं – श्री शिवराज सिंह चौहान
विकसित भारत–जी राम जी में मनरेगा की गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे – श्री शिवराज सिंह चौहान
प्रविष्टि तिथि:
17 SEP 2026 4:18PM by PIB Delhi
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहानने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में सरपंचों और विभागीय अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया तथा प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नेविकसित भारत–जी राम जीपर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के आयुक्तों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि योजना के तहत चल रहे कार्यों कीरैंडम जांचकराई जाए। जहां कार्य निर्धारित मानकों और प्रक्रियाओं के अनुरूप हो रहे हैं, वहां संबंधित लोगों का अभिनंदन किया जाए, लेकिन जहां किसी प्रकार की गड़बड़ी मिले, वहांशुरुआत में ही सख्त कार्रवाईकी जाए, ताकि आगे किसी को नियमों का उल्लंघन करने का साहस न हो।

फर्जीवाड़ा हुआ तो किसी की खैर नहीं
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी योजना में किसी भी तरह के फर्जीवाड़े और अनियमितता को लेकर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना में फर्जीवाड़ा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “याद रखिए, इस योजना में फर्जीवाड़ा किसी भी कीमत पर हम चलने नहीं देंगे। मैं मंत्री के रूप में साफ कह रहा हूं कि अगर फर्जीवाड़ा हुआ तो किसी की खैर नहीं है। जो गड़बड़ करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।”उन्होंने कहा कि अगर किसी गांव में तालाब पहले से भरा हुआ है और फिर भी वहां मजदूरों से काम कराया जा रहा है, तो यह जांच का विषय है। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे मामलों पर विशेष नजर रखने को कहा।

रैंडम कार्यों की जांच कराएं, गड़बड़ी मिले तो शुरुआत में ही कार्रवाई करें
श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों से कहा कि योजना को शुरू हुए अभी दो महीने हुए हैं और तीसरा महीना चल रहा है। ऐसे में शुरुआत से ही निगरानी और जांच की व्यवस्था मजबूत रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यों की रैंडम जांच कराई जाए। जहां कार्य सही तरीके से हो रहे हैं, वहां संबंधित लोगों का अभिनंदन किया जाए, लेकिन यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि शुरुआत में ही अनियमितताओं पर अंकुश लगाया जा सके और आगे ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

टेक्नोलॉजी से फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने योजना मेंटेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इसलिए किया है, ताकि कार्यों की निगरानी बेहतर तरीके से हो सके और फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश न रहे।उन्होंने कहा कि अब मजदूरों की उपस्थितिफेस प्रमाणीकरणके माध्यम से अनिवार्य की गई है। इसलिए तकनीकी व्यवस्था के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इसमें किसी प्रकार की कमी न रह जाए।
उन्होंने कहा कि जब कोई शिकायत सामने आती है तो उससे चिंता होना स्वाभाविक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कोई सेंध न लगने पाए। उन्होंने कहा, “सभी पदाधिकारी यहां बैठे हैं, उनसे और कमिश्नरों से कहना चाहता हूं कि किसी भी कीमत पर कोई सेंध न लगा पाए, यह सुनिश्चित करें।”
मजदूरों को काम मिले, एक घंटे भी बिना काम के न रहें
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि योजना का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्यमजदूरों को काम उपलब्ध करानाहै। उन्होंने कहा कि मजदूरों को काम मिले और वे एक घंटे भी बिना काम के न रहें। साथ ही उन्हें ससमय मजदूरी भुगतान हो, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत अनुमत कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए कराया जाए।
उन्होंने योजना में मजदूरी और सामग्री के निर्धारित अनुपात का पालन करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर 60 प्रतिशत राशि मजदूरी और 40 प्रतिशत मटेरियलपर खर्च की जानी है। अधिकारियों को नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा गया, जिनसे गांवों मेंस्थायी और उपयोगी परिसंपत्तियोंका निर्माण हो।
काम का मतलब केवल मिट्टी खोदकर दूसरी जगह डालना नहीं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काम का मतलब केवल यहां की मिट्टी खोदकर वहां डालना नहीं है। “विकसित भारत के लिए विकसित गांव बनें”, इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विकसित भारत–जी राम जी योजना के तहत ऐसे कार्यों पर विचार किया जाना चाहिए, जिनसे गांवों में विकास की ठोस नींव तैयार हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अब यह विचार करने की जरूरत है किविकसित भारत–जी राम जी योजना विकसित गांव कैसे बना सकती है।योजना के माध्यम से रोजगार के साथ-साथ ऐसी परिसंपत्तियों का निर्माण होना चाहिए, जो लंबे समय तक ग्रामीणों के काम आएं और गांवों को आत्मनिर्भर तथा विकसित बनाने में मदद करें।
श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योजना की सफलता तभी सुनिश्चित होगी, जब मजदूरों को पर्याप्त काम मिले, कार्यों में पारदर्शिता रहे, फर्जीवाड़े पर पूरी तरह अंकुश हो और योजना के माध्यम से विकसित भारत के साथविकसित गांवों का निर्माणभी सुनिश्चित हो।

मोदी जी के जीवन का मूल मंत्र ही राष्ट्रसेवा है
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन बेहद प्रासंगिक और विशेष है। पूरे देश में आनंद और उत्सव का वातावरण है। आज हमारे प्रधानमंत्रीश्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिनहै। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण भारत की ओर से प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, “मेरी भगवान से यही प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दीर्घायु हों, चिरायु हों और इसी तरह निरंतर देश और देश की जनता की सेवा करते रहें।”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन का मूल मंत्र राष्ट्रसेवा रहा है।
उन्होंने कहा कि लगातार 25 वर्षों से शासनाध्यक्ष के रूप में उनकी सार्वजनिक सेवा की यात्राअपने आप में महत्वपूर्ण है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की जिम्मेदारी संभाली और अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र का नेतृत्व कर रहे हैं। यह लंबी और निरंतर सेवा-यात्रा भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक उल्लेखनीय अध्याय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व मेंएक नए भारत की परिकल्पना आकार ले रही है—ऐसा भारत जो वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और समृद्ध, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और विकसित हो।
***
PU
(रिलीज़ आईडी: 2311397)
आगंतुक पटल : 137