उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 18 सितंबर को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
17 SEP 2026 4:48PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 18 सितंबर, 2026 को महाराष्ट्र में मुंबई, लोनावाला और पुणे का दौरा करेंगे।
अपनी यात्रा के दौरान, वे सुबह मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करेंगे।
दोपहर में, उपराष्ट्रपति कैवल्यधाम स्थित गोरधनदास सेक्सरिया कॉलेज ऑफ योगा एंड कल्चरल सिंथेसिस के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेने के लिए लोनावला जाएंगे।
आज शाम श्री सी.पी. राधाकृष्णन पुणे के नेहरू स्टेडियम स्थित श्री गणेश कला क्रीड़ा रंगमंच में 38वें पुणे महोत्सव में भाग लेंगे।
*****
पीके/केसी/एसकेएस/केके
(रिलीज़ आईडी: 2311471)
आगंतुक पटल : 129