• Sitemap
  • Advance Search
प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया है, जिसमें भारतीय डाक के एक आधुनिक, तकनीक-आधारित और पेशेवर तरीके से संचालित संस्थान के रूप में परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया है

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2026 5:38PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया का एक लेख साझा किया, जिसमें भारतीय डाक के एक आधुनिक, तकनीक-आधारित और पेशेवर तरीके से संचालित संस्थान के रूप में परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया है। लेख में बताया गया है कि भारतीय डाक लॉजिस्टिक्स, वित्तीय सेवाओं और नागरिक-केंद्रित सेवाओं के क्षेत्र में अपनी व्यापक पहुंच को डिजिटल क्षमताओं के साथ जोड़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

लेख में, श्री @JM_Scindia ने भारतीय डाक के एक आधुनिक, तकनीक-आधारित और पेशेवर तरीके से संचालित संस्थान के रूप में बदलाव पर प्रकाश डाला है। उन्होंने बताया है कि भारतीय डाक लॉजिस्टिक्स, वित्तीय सेवाओं और नागरिक-केंद्रित सेवाओं के क्षेत्र में अपनी व्यापक पहुंच को डिजिटल क्षमताओं के साथ जोड़ रहा है। साथ ही, इसने 'डाक सेवा, जन सेवा' की भावना के साथ अपनी विश्वसनीय जन-सेवा की भूमिका को भी बनाए रखा है।

****

पीके/केसी/जेके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2311566) आगंतुक पटल : 78
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati