• Sitemap
  • Advance Search
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने पश्चिम बंगाल में खेल विकास कार्यों की समीक्षा की; जमीनी स्तर पर खेलों और खिलाड़ियों के लिए बेहतर रास्ते तैयार करने में साई से सहयोग का भरोसा दिलाया


साई क्षेत्रीय केंद्र कोलकाता का निरीक्षण किया; खिलाड़ियों और कोचों से बातचीत की, खेल विज्ञान सुविधाओं और नए खेलो इंडिया हॉस्टल का जायजा लिया; खेल विकास को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2026 7:19PM by PIB Delhi

युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के क्षेत्रीय केंद्र का दौरा किया और वहां मौजूद खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, एथलीटों के विकास से जुड़ी सुविधाओं और समर्थन प्रणाली का जायजा लिया।

दौरे के दौरान, श्रीमती रक्षा खडसे ने नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और फिर हॉकी के मैदान का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रशिक्षुओं और कोच से बातचीत की और उनके प्रशिक्षण, सुविधाओं और प्रतिस्पर्धा से जुड़ी जरूरतों के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने जिम्नास्टिक और टेबल टेनिस के लिए इनडोर सुविधाओं का भी दौरा किया और एथलीटों व कोचों से बातचीत की।

श्रीमती खडसे ने खेल विज्ञान विभाग का दौरा किया और वहां के कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने एथलीट के विकास, कंडीशनिंग, रिकवरी और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में वैज्ञानिक समर्थन की भूमिका की समीक्षा की। इस बातचीत में एसएआई कोलकाता के क्षेत्रीय निदेशक श्री सिबानंद मिश्रा, ओलंपियन श्रीमती सोमा बिस्वास और श्रीमती पौलमी घटक, माई भारत के क्षेत्रीय निदेशक श्री देव कुमार चटर्जी और भारतीय महिला रग्बी टीम की सदस्य जैसी साई की वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुईं। उन्होंने अच्छी कोचिंग और नियमित प्रतिस्पर्धाओं के अनुभव के साथ-साथ खेल विज्ञान, पोषण, पुनर्वास और प्रदर्शन से संबंधित सहायता को शामिल करने के महत्व पर जोर दिया।

मंत्री ने 300 बिस्तरों वाले नए 'खेलो इंडिया' हॉस्टल का भी निरीक्षण किया और एथलीटों के लिए तैयार किए जा रहे रहने की सुविधा और सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिया। इसके बाद, उन्होंने तीरंदाजी के मैदान (आर्चरी फील्ड) और एथलेटिक्स सुविधाओं का दौरा किया, कोच और ट्रेनी से बातचीत की और उनकी प्रशिक्षण से जुड़ी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।

सुविधाओं के निरीक्षण के बाद, श्रीमती रक्षा खडसे ने साई अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय केंद्र के कामकाज पर एक समीक्षा बैठक की। इसमें एथलीट विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, कोचिंग, खेल विज्ञान और सहायक प्रणाली जैसे विषय शामिल थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि साई जमीनी स्तर पर खेल के मौकों को मजबूत करने और युवा एथलीटों के लिए ऊंचे स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचने के बेहतर रास्ते बनाने में लगातार मदद करता रहेगा।

श्रीमती खडसे ने इस बात पर जोर दिया कि पश्चिम बंगाल की समृद्ध खेल संस्कृति और प्रतिभा आधार को गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और अधिक प्रतिस्पर्धा प्रदर्शन के माध्यम से और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के महत्व पर प्रकाश डाला कि युवा एथलीटों को खेल उत्कृष्टता हासिल करने के लिए आवश्यक सुविधाओं, प्रशिक्षण और सहायता प्रणालियों तक पहुंच प्राप्त हो।

साई कोलकाता के बारे में

साई का पूर्वी क्षेत्रीय केंद्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, त्रिपुरा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में साई  की योजनाओं को लागू करने और उनकी निगरानी करने के लिए एक अहम क्षेत्रीय हब के तौर पर काम करता है। इस केंद्र में खेल-कूद के लिए बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है, जिसमें हॉकी और फुटबॉल के मैदान, तीरंदाजी का मैदान, 400 मीटर का सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट के साथ-साथ जिम्नास्टिक्स और टेबल टेनिस के लिए इनडोर सुविधाएं भी शामिल हैं। यहां रहने के लिए हॉस्टल और एक खास खेल विज्ञान केंद्र (स्पोर्ट्स साइंस सेंटर) भी है।


*****

पीके/केसी/एमपी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2311662) आगंतुक पटल : 38
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu