महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
हर खुशी में बच्चों का पोषण, हर कदम में जनभागीदारी: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी
प्रविष्टि तिथि:
30 SEP 2026 5:45PM by PIB Delhi
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सुझाव दिया कि जारी पोषण माह के तहत सभी अपने जन्मदिन, त्योहार या किसी खास अवसर पर आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ पौष्टिक आहार साझा करें।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से लिखा, “हर खुशी में बच्चों का पोषण, हर कदम में जनभागीदारी। इस पोषण माह, अपने जन्मदिन, त्योहार या किसी खास अवसर पर आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ पौष्टिक आहार साझा करें।
आइए, मिलकर स्वस्थ बचपन और मजबूत भारत की नींव रखें |”
***
RC/PC
(रिलीज़ आईडी: 2317162)
आगंतुक पटल : 152