इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इस्पात मंत्रालय आयात से संबंधित समस्याओं पर 28 अक्टूबर को 'ओपन हाउस' आयोजित करेगा

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2026 11:44AM by PIB Delhi

इस्पात मंत्रालय 28 अक्टूबर, 2026 को 'स्टील रूम', तीसरी मंजिल, जीपीओए-3, नेताजी नगर, नई दिल्ली में इस्पात (स्टील) के आयात से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एक खुली बैठक (ओपन हाउस) आयोजित करेगा। कंपनियां और संगठन इस ओपन हाउस में उपयुक्त विषयों से संबंधित अपनी समस्याएं रख सकते हैं। ओपन हाउस में भाग लेने के लिए, आप tech-steel[at]nic[dot]in पर ईमेल भेजकर उस तारीख के लिए अपना समय (टाइम स्लॉट) सुनिश्चित कर सकते हैं।

कृपया ईमेल भेजते समय निम्नलिखित जानकारी दें:

 

  1. कंपनी/संगठन का नाम
  2. उद्योग और उत्पाद का प्रकार – ऑटो/एयरोस्पेस/टेलीकॉम/रक्षा, आदि।
  3. मुद्दा किससे संबंधित है – एसआईएमएस/एसएआरएएल एसआईएमएस/क्यूसीओ छूट
  4. एसआईएमएस/एसएआरएएल़ एसआईएमएस/क्यूसीओ छूट आवेदन का संदर्भ (रेफरेंस) यदि कोई हो।
  5. समस्या का संक्षिप्त विवरण (अधिकतम 50 शब्दों में)
  6. प्रतिभागी का नाम और पद (किसी तीसरे पक्ष द्वारा प्रतिनिधित्व की अनुमति नहीं है)
  7. प्रतिभागी का संपर्क विवरण (मोबाइल नंबर और ईमेल)

 

यह ओपन हाउस सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा और ईमेल के जरिए आपको एक निश्चित समय (टाइम स्लॉट) बता दिया जाएगा। भीड़-भाड़ से बचने के लिए बिना पूर्व सूचना के (वॉक-इन) आने की अनुमति नहीं है। साथ ही, अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का मौका देने के लिए, प्रत्येक संगठन से केवल एक प्रतिनिधि को ही आने की अनुमति है।

जिन कंपनियों या संगठनों को इस्पात आयात के लिए एसआईएमएस/एसएआरएएल़ एसआईएमएस/क्यूसीओ छूट से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपना समय (टाइम स्लॉट) सुनिश्चित करने के लिए 26 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक ऊपर दिए गए ईमेल पते पर अपना अनुरोध भेजें।

****

पीके/केसी/आरटी/एचएन/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2327282) आगंतुक पटल : 132
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Gujarati , Tamil