प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतने पर प्रमोद को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2026 7:14PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर T46 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रमोद को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि पिछले एशियाई पैरा खेलों  की तरह इस बार भी रजत पदक जीतना शानदार उपलब्धि है। उन्होंने आशा प्रकट की कि प्रमोद आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेंगे और अपनी खेल यात्रा के जरिए दूसरों को प्रेरित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'X' पर पोस्ट साझा की:

"एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर T46 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रमोद को बधाई! पिछले संस्करण की तरह इस बार भी रजत पदक जीतना शानदार उपलब्धि है। वे आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते रहें और अपनी खेल यात्रा के जरिए दूसरों को प्रेरित करें:

प्रधानमंत्री @narendramodi"

*******

पीके/केसी/आरटी/पीके /डीए


(रिलीज़ आईडी: 2327695) आगंतुक पटल : 48
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Marathi , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam