राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कोलकाता में पुलिस द्वारा तीन लोगों की अर्धनग्न अवस्था में परेड करने की सूचना पर स्वत: संज्ञान लिया
आयोग ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी
प्रविष्टि तिथि:
29 OCT 2026 3:51PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें पुलिस द्वारा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कमर में रस्सियों के साथ अर्ध-नग्न अवस्था में तीन लोगों की परेड कराने की खबर है। इस घटना से एक दिन पहले, कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ देखे गए एक 18 वर्षीय युवक और उसके 19 वर्षीय दोस्त को लड़की के परिजनों ने लड़की के घर पर ही पीटा और अपमानित किया था। युवक के पिता, जिन्हें लड़की के परिवार ने बुलाया था, के साथ भी मारपीट की गई थी। इसके बाद, तीनों को निर्वस्त्र कर दिया गया और बंदूक की नोक पर सड़क पर नग्न चलने के लिए मजबूर किया गया।
आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सही है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला बनता है। इसलिए, आयोग ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
28 अक्टूबर 2026 को प्रसारित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस लड़की के पिता, उसके मामा और उसके दोस्त सहित तीन गिरफ्तार लोगों को उसी इलाके में ले आई और उन्हें क्राइम सीन तैयार करने के लिए कथित तौर पर 100 मीटर से अधिक तक बिना किसी कपड़े के नंगे पैर चलने के लिए मजबूर किया।
***
पीके/केसी/आरटी/एके/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2330199)
आगंतुक पटल : 55