वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनएलएमसी ने प्रयागराज के तीन प्रमुख स्थानों पर स्थित 11 सरकारी आवासीय फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए आरएफपी जारी किया


मुइर रोड, थॉर्नहिल रोड और सिविल लाइंस स्थित आवासीय संपत्तियों की पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धी ई-नीलामी के माध्यम से पेशकश की जाएगी

पूर्व-बोली बैठक 20 नवंबर, 2026 को निर्धारित है; 11 दिसंबर, 2026 को ई-नीलामी आयोजित की जाएगी

प्रविष्टि तिथि: 10 NOV 2026 2:14PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय भूमि मौद्रीकरण निगम (एनएलएमसी), जो वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग (डीपीई) के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तीन स्थापित आवासीय योजनाओं के अंतर्गत स्थित सरकार के स्वामित्व वाले 11 आवासीय फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रस्ताव हेतु अनुरोध (आरएफपी) जारी करने की घोषणा की है।

5 नवंबर, 2026 को जारी आरएफपी के माध्यम से संभावित मकान खरीदारों, व्यक्तिगत निवेशकों और अन्य पात्र बोलीदाताओं को प्रयागराज के कुछ सुविकसित आवासीय क्षेत्रों में संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए सुव्यवस्थित, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

यह पहल पारदर्शी, बाजार-आधारित और प्रौद्योगिकी-सक्षम प्रक्रियाओं के माध्यम से अतिरिक्त एवं कम उपयोग में लाई जा रही सार्वजनिक परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण को सुगम बनाने के एनएलएमसी के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। इसका उद्देश्य इन परिसंपत्तियों के उत्पादक उपयोग को भी बढ़ावा देना है।

तीन स्थानों पर आवासीय संपत्तियां

प्रस्तावित ई-नीलामी में प्रयागराज की तीन आवासीय योजनाओं के अंतर्गत स्थित कुल 11 नवनिर्मित आवासीय फ्लैट शामिल हैं। संभावित खरीदारों को इनमें दो बेडरूम और तीन बेडरूम वाले आवासीय फ्लैटों में से अपनी पसंद के अनुसार चयन करने का अवसर मिलेगा।

ये संपत्तियां सुविकसित आवासीय क्षेत्रों में स्थित हैं, जहां शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं तक सुगम पहुंच उपलब्ध है।

संपत्तियों का विवरण निम्नलिखित है:

आवास योजना

स्थान

फ्लैटों की संख्या

विन्यास

जूही आवास योजना

मुइर रोड, प्रयागराज

5

2 बीएचके

परिवर्तन आवास योजना

थॉर्नहिल रोड, प्रयागराज

4

2 बीएचके और 3 बीएचके

अग्निपथ आवास योजना

टीबी सप्रू रोड, सिविल लाइंस, प्रयागराज

2

3 बीएचके

कुल

 

11

 

जूही आवासीय योजना के अंतर्गत पांच फ्लैटों का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 107 से 108 वर्ग मीटर है। वहीं, परिवर्तन आवासीय योजना के चार फ्लैटों का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 106 से 139 वर्ग मीटर के बीच है, जबकि अग्निपथ आवासीय योजना के दो फ्लैटों का निर्मित क्षेत्रफल क्रमशः लगभग 96 और 112 वर्ग मीटर है।

ये संपत्तियां प्रयागराज के सुविकसित आवासीय क्षेत्रों में घर की खोज कर रहे संभावित खरीदारों के साथ-साथ दीर्घकालिक आवासीय संपत्ति के स्वामित्व में रुचि रखने वाले निवेशकों के लिए एक अच्छा अवसर प्रस्तुत करती हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां एवं ई-नीलामी का कार्यक्रम

एनएलएमसी ने ई-नीलामी प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित कार्यक्रम घोषित किया है:

विवरण

तिथि और समय

आरएफपी रिलीज

5 नवंबर, 2026

बोली-पूर्व बैठक

20 नवंबर, 2026 पूर्वाह्न 11:00 बजे

रजिस्ट्रेशन और अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) जमा करने की आखिरी तारीख

7 दिसंबर, 2026 सायं 5:00 बजे तक

ई-नीलामी

11 दिसंबर, 2026, पूर्वाह्न 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक

20 नवंबर, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे पूर्व-बोली बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य संभावित बोलीदाताओं को नीलामी प्रक्रिया, पात्रता शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों, भुगतान प्रक्रिया तथा आरएफपी के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना है।

इच्छुक बोलीकर्ताओं को पूर्व-बोली प्रक्रिया में भाग लेने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक पंजीकरण और बयाना राशि (ईएमडी) जमा करने संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

पंजीकरण एवं भागीदारी

ई-नीलामी एक डिजिटल नीलामी मंच के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस मंच पर पात्र प्रतिभागी आरएफपी में निर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अनुसार प्रतिस्पर्धी बोलियां प्रस्तुत कर सकेंगे।

संभावित बोलीकर्ताओं, मकान खरीदारों और निवेशकों को इन आवासीय संपत्तियों का अवलोकन करने तथा आगामी ई-नीलामी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

आरएफपी, संपत्तियों का विस्तृत विवरण, पात्रता संबंधी आवश्यकताएं, बयाना राशि (ईएमडी) से जुड़े प्रावधान, बोली प्रक्रिया तथा अन्य नियम एवं शर्तें निर्धारित ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

ई-नीलामी पोर्टल: https://eauction.enivida.com

पंजीकरण एवं ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि: 7 दिसंबर, 2026, सायं 5:00 बजे

ई-नीलामी की तिथि: 11 दिसंबर, 2026, पूर्वाह्न 11:00 बजे सायं 5:00 बजे तक

इच्छुक प्रतिभागियों को सलाह दी जाती है कि वे आरएफपी का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें और निर्धारित समय-सीमा से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें।

एनएलएमसी के बारे में

राष्ट्रीय भूमि मौद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।

एनएलएमसी की स्थापना केंद्र सरकार के व्यापक परिसंपत्ति मौद्रीकरण उद्देश्यों के अनुरूप केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और अन्य सरकारी संस्थाओं की अतिरिक्त भूमि एवं भवन परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण को सुगम बनाने के लिए की गई थी।

अपनी विभिन्न पहलों के माध्यम से एनएलएमसी का उद्देश्य अतिरिक्त सार्वजनिक परिसंपत्तियों की आर्थिक क्षमता का उपयोग करना, उनके उत्पादक उपयोग को बढ़ावा देना तथा कुशल सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन और राष्ट्रीय आर्थिक विकास में योगदान देना है।

अधिक जानकारी के लिए

श्री लोलार्क शुक्ला: +91 94204 79930

श्री अंकुश राणा: +91 95403 71598

ईमेल: am-nlmc[at]gov[dot]in

ई-ऑक्शन पोर्टल: https://eauction.enivida.com

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2334641) आगंतुक पटल : 87
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil