प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने आईओआरए के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से नई दिल्ली में मुलाकात की
प्रविष्टि तिथि:
27 NOV 2026 8:03PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री ने आज हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात की। ये सभी आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए हुए हैं।
हिंद महासागर द्वारा विकसित सहस्राब्दियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री ने आईओआरए के अध्यक्ष के रूप में सभी साझेदार सदस्य देशों के साथ मिलकर कार्य करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और साझा समृद्धि को और मजबूत करने के लिए ‘महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति) के अपने विजन को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
"नई दिल्ली में आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में भाग ले रहे हिंद महासागर रिम एसोसिएशन के 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मिलकर प्रसन्नता हुई।
हिंद महासागर ने सहस्राब्दियों से हमारे लोगों को आपस में जोड़ा है। आईओआरए के अध्यक्ष के रूप में भारत सभी साझेदार देशों के साथ मिलकर कार्य करने और ‘महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति) के अपने विजन को आगे बढ़ाने तथा हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को और मजबूत के लिए उत्सुक है।
@IORAofficial"
*****
पीके/केसी/आरटी/आरके
(रिलीज़ आईडी: 2342836)
आगंतुक पटल : 75