राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा कि क्रिसमस के शुभावसर पर मैं भारत और विदेश में रह रहे देशवासियों, विशेष रूप से ईसाई भाइयों और बहनों, को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। प्रभु यीशु मसीह शांति, सद्भाव और आशा के प्रतीक थे। क्रिसमस मानवीय मूल्यों का त्यौहार है। यह त्यौहार आपसी प्यार और जीवन को एक त्यौहार में बदलने और उसे साझा करने की भावना को मजबूत बनाता है। क्रिसमस का यह त्यौहार देश और पूरी दुनिया में भाईचारे और मानवता को बढ़ावा देने की भावना को प्रेरित करता है।
आर.के.मीणा/एएम/आईपीएस/एस-11886