नई दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल (अनुसंधान एवं रेफरल) ने अपार दु:ख के साथ, भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री, मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) के 27 सितंबर, 2020 को सुबह 0655 बजे निधन हो जाने की घोषणा की। उन्हें 25 जून, 2020 को सैन्य अस्पताल (अनुसंधान एवं रेफरल) में भर्ती कराया गया था और उनका मल्टी आर्गन डाइस्फंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस तथा गंभीर हेड इंजरी ओल्ड (ऑपरेटेड) के प्रभावों का उपचार किया जा रहा था। आज सुबह उनकी हृदय गति रुक गई।
उपचार कर रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के उन्हें पुनर्जीवित करने के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका और 27 सितंबर, 2020 को सुबह 0655 बजे उनका निधन हो गया।
उनका कोविड स्टेटस निगेटिव है।
***
एमजी/एएम/एसकेजे/एसएस