Print
XClose
Press Information Bureau
Government of India
Prime Minister's Office
14-June-2014 19:58 IST
PM’s speech on the occasion of dedication of INS Vikramaditya to the country

अपनी इस महान भारत भूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सभी प्‍यारे साथियों!

प्रधानमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार दिल्‍ली के बाहर निकला और सीधा आप लोगों के पास पहुँचा हूँ। इससे आप अंदाज कर सकते हैं कि नई सरकार की priority क्‍या है?

यह देश विकास की नई ऊँचाइयों को पार करे, यहाँ का गरीब से गरीब व्‍यक्ति सुख और शांति की जिंदगी प्राप्‍त करे, इसके लिए भारत सुरक्षित होना सबसे पहली शर्त होती ही है और सुरक्षित भारत के लिए सबसे बड़ी ताकत होती है, चाहे वो नौसेना हो, थल सेना हो या वायुसेना हो, हमारे जवानों का सामर्थ्‍य, उनका त्‍याग, उनकी तपस्‍या का ,भारत के सवा सौ करोड़ नागरिकों को चैन की नींद से सोने की गारंटी देते हैं, उसके साथ जुड़ा हुआ होता है। आज सेनाओं के रंगरूप बदल चुके हैं। आधुनिक Technology को सुरक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा अहम एक हिस्‍सा बन चुके हैं इसलिए जितना महत्‍व समर्पित, प्रतिभित, साहसिक प्राणों का है, उतना ही महत्‍व आधुनिक से आधुनिक Technology से, सशस्‍त्रों से देश सुसज्‍ज होने चाहिए। यहाँ आज भारत की पूरी सुरक्षा इतिहास की एक महत्‍वपूर्ण घटना है और नौसेना के माध्‍यम से यह आज वह स्‍वर्णिम पृष्‍ठ अंकित हो रहा है।

विक्रमादित्‍य आज से नौसेना के जवानों को समर्पित किया जा रहा है। भारत की सुरक्षा में एक नया कदम, मजबूत कदम आज अंकित हो रहा है। देश के सामान्‍य नागरिक को विक्रमादित्‍य के आने से क्‍या होता है उसका ये काम नहीं है लेकिन जिसने अपना जीवन माँ भारत के लिए आहूत करने का संकल्‍प किया है। उस नौसेना के जवानों के लिए विक्रमादित्‍य क्‍या ताकत है? वह भली-भाँति वो जानता है समझता है। मेरे लिए यह अत्‍यंत गर्व और खुशी का अवसर है कि आज भारत की नौसेना में विक्रमादित्‍य का जुड़ना, उस ऐतिहासिक पल पर आप सबके बीच आकर के उसके सामर्थ्य को समझना, उसकी ताकत को पहचानना और भारत के साहस के लिए गर्व करना।

नौसेना ने अनेक क्षेत्रों में रूतबे हासिल किए हैं। पूरे मानवता के इतिहास में, नौसेना की कल्‍पना सबसे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज ने की और उसका मूल संबंध युद्ध से कम था। विश्‍व व्‍यापार के लिए जाने वाले जहाजों की रक्षा और छत्रपति शिवाजी महाराज का सपना था कि भारत विश्‍व व्‍यापार के क्षेत्र में एक ताकत बनकर उभरना है, तो हमारे व्‍यापारिक क्षेत्र के लोगों के लिए सुरक्षा का प्रबंध होना चाहिए और उसी में से सदियों पहले नौसेना का प्रारंभ हुआ। आज सुरक्षा के क्षेत्र में समु्द्र से सटे हुए सभी देशों के लिए नौसेना का महात्‍म्‍य बहुत बढ़ गया है। आधुनिक विज्ञान और Technology की स्‍पर्द्धा भी उतनी महत्‍वपूर्ण बन गई है। तब नौसेना ने Technology के क्षेत्र में Indigenous भारत के अपने वैज्ञानिकों द्वारा भारत के नौसेना के जवानों के अनुभव के द्वारा धीरे-धीरे Indigenous युद्ध के सामरिक क्षेत्र में हमने प्रवेश किया है बहुत निकट भविष्‍य में हम उसमें और आगे बढ़ाना चाह रहे हैं।

भारत जैसा देश आजादी के इतने वर्षों के बाद सुरक्षा के लिए विदेशों से इन साधनों का Import करे इससे हमें बहुत जल्‍द बाहर आना है। भारत Self-sufficiently defence offset के निर्माण के क्षेत्र में भारत आगे बढ़े और विश्‍व के छोटे-छोटे देशों के लिए भारत द्वारा उत्‍पादित सुरक्षा के साधन एक संघ बने। उनको विश्‍वास हो जाए हाँ, मेरे पास भारत के युवकों द्वारा बनाया हुआ Defence Equipment है। मैं दुनिया से कभी हार नहीं मानूँगा यह विश्‍वास विश्‍व के छोटे-छोटे देशों में भी पैदा रहने का सपना ले करके उस दिशा में आगे बढ़ना जानते हैं। भारत के नौजवानों के Talent, Innovation, Research ,Technological Up-gradation सुविधा के हर प्रकार की ताकत और साथ-साथ हमारी तिमारशक्ति जितनी सामर्थ्‍यवान होगी दुनिया की कोई ताकत कभी भी भारत की तरफ आँख उठा कर नहीं देख सकती। राष्‍ट्र की रक्षा के लिए जितना महत्‍व है, भिन्‍न-भिन्‍न सेना के जवानों के साथ जुड़ा हुआ है उतना ही देश के नेतृत्‍व का मिज़ाज़ भी बड़ा महत्‍व रखता है। भारत किसी को भी आँख दिखाने के पक्ष में नहीं है और न ही भारत अब आँख झुका करके जीने के लिए तैयार है। हम दुनिया की कितनी ही ताकत क्‍यों न हो, भारत आँख मिला करके आगे बढ़ने का पक्षकार है और इसमें आँख दिखाने के हमारे सपने नहीं हैं। आँख झुकाने की हमारी तैयारी नहीं है लेकिन विश्‍व के साथ आँख से आँख मिला करके बात करने का सामर्थ्य भारत की सरकार में है। इसका मूल कारण ये सामर्थ्‍यवान हमारे सेना के जवान हैं उनकी तैयारी है और वही ताकत देती हैं।

मैं आज भारत की सुरक्षा के क्षेत्र में इतना बड़ा, मैं देख रहा था घंटों से मैं कभी ऊपर, कभी नीचे, कभी दाएं, कभी बाएं पूरे इस जहाज को देख रहा हूँ। मुझे बताया गया है कि एक साथ 1600 से भी अधिक जवान इस पर तैनात हैं। इसी पर से हमारे हवाई जहाज आने-जाने का कारोबार समुद्र के भीतर से कर पा रहे हैं। ये अपने आप में हमारे सामरिक सामर्थ्य में एक नया, एक नई भेंट आज प्राप्‍त हो रही है। मैं देश के नौसेना के जवानों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देता हूँ।

समु्द्र के अंदर जितनी तैयारी लगती है उससे भी ज्‍यादा तैयारी समुद्र के तट पर लगती है। वहाँ के नागरिकों का प्रशिक्षण, नागरिकों की सत्‍ता नौ सेना को मदद करने वाली वहाँ पर टोलियाँ ये उतना ही महत्‍व रखती हैं। समु्द्री तट के सभी तहसीलों में Naval NCC उसका Network बने। Naval NCC के माध्‍यम से देशभक्‍त नौजवानों की वहाँ एक अगर फोर्स तैयार होती है तो नौसेना के लिए, पीछे रह करके जानकारियाँ देना, मदद करना एक बहुत बड़ी ताकत उभर सकती है, आने वाले दिनों में, उस पर भी हम बल देना चाहते हैं। मैं फिर एक बार सेना के जवानों को, नौसेना के जवानों को, वायु सेना के जवानों को आज इस पवित्र अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देता हूँ।

इस नई सरकार ने जो महत्‍वपूर्ण निर्णय किए हैं। कई वर्षों से देश के जवानों की एक मन की इच्‍छा रही है, पता नहीं वो शुभ काम हमारे पूर्व के लोगों ने क्‍यों नहीं किया? हो सकता है कोई अच्‍छे और पवित्र कार्य करने का मेरा ही सौभाग्‍य लिखा हुआ है और इसलिए एक राष्‍ट्रीय स्‍तर का war memorial बनाने का इस नई सरकार ने फैसला किया है और देश आजाद होने के बाद देश के लिए मर मिटने वाले सभी इन शहीदों का आने वाली सदियों तक पुन:स्‍मरण रहे, वैसा एक कदम उठाने का हमने निर्णय किया है। one rank one pension ब‍हुत बड़ी लम्‍बी लड़ाई चली है, कई उतार-चढाव आए हैं उसमें, वायदे बहुत हुए लेकिन इरादे नजर नहीं आए थे। यह सरकार सिर्फ वायदे नहीं, इरादे लेकर के आई है और one rank one pension उस योजना को लागू करने के लिए हम प्रतिबद्ध है ,फिर एक बार मैं नौसेना के सभी जवानों को आज विक्रमादित्‍य, जिसके नाम के साथ सूर्य जैसी तेजस्विता जुड़ी है, जिसके नाम के साथ अनेक नए युद्ध क्रम को अर्जित करने की प्रेरणा बनी हुई है। आप सब के जीवन में भी सूर्य की वो प्रखरता आए, विजयी होने का विश्‍वास पैदा हो और नए विक्रम प्राप्‍त करने की सामर्थ्य पैदा हो, यही मेरी आप सबके लिए शुभकामना है। मेरे साथ बोलिए-

भारत माता की, जय। भारत माता की, जय। भारत माता की, जय ।।

***


धीरज सिंह/नवनीत कौर/अनिल कुमार