सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय03-December, 2025 18:44 IST
पुणे में यातायात की समस्या का समाधान और सड़क अवसंरचना

सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) के विकास और रखरखाव से संबंधित है। पुणे महानगर क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात की समस्याओं का समाधान करने के लिए स्वीकृत प्रमुख फ्लाईओवर और सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं का विवरण और इन कार्यों के पूरा होने की समय-सीमा इस प्रकार है:

क्रम संख्या

कार्य का नाम

पूरा करने की लक्ष्य तिथि

1

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 के चांदनी चौक की एकीकृत संरचनाओं का निर्माण

मार्च, 2024 में पूरा होगा

2

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 548 डी के किलोमीटर 3/880 पर कटराज जंक्शन पर छह लेन के फ्लाईओवर का निर्माण

जून, 2026

3

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 के पुणे-सतारा खंड की सर्विस/स्लिप रोड का कंक्रीटीकरण (लंबाई 41 किलोमीटर)

जून, 2027

4

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-60 के नाशिक फाटा से खेड़ खंड तक एलिवेटेड कॉरिडोर (लंबाई 30 किलोमीटर)

मार्च, 2030

 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एनएच-48 के रावेत से नरहे खंड तक एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की व्यवहारिकता की जांच के लिए अध्ययन शुरू किया है। इसके अलावा, तकनीकी व्यवहारिकता के आधार पर एनएच-753एफ के पुणे-शिरूर खंड, एनएच-548डी के तलेगांव-चाकन-शिकारपुर खंड और एनएच-65 के हडपसर-यावत खंड में एलिवेटेड कॉरिडोर के विकास/क्षमता वृद्धि के लिए महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास निगम (एमएसआईडीसी) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

लंबित मुद्दों का समाधान करने और चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए, एनएचएआई, पुणे नगर निगम (पीएमसी), पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) और राज्य एवं केंद्र सरकार की अन्य एजेंसियों के बीच नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन जयराम गडकरी ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में आज यह जानकारी दी।

*****

पीके/केसी/एमकेएस/


(Release ID :154701)